एसपी ने की समीक्षा गोष्ठी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । जालौन जनपद के एसपी का पदभार ग्रहण संभालने के बाद पुलिस कप्तान विनय कुमार सिंह जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए जुट गए हैं। इसी कड़ी में जालौन पुलिस अधीक्षका विनय कुमार सिंह ने गुरुवार की रात पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक समीक्षा गोष्ठी की।
इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद पुलिसकर्मियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार की रात को आयोजित इस गोष्ठी में एसपी विनय कुमार सिंह ने कई प्रमुख मुद्दों की गहन समीक्षा की। इनमें आईजीआरएस, मिशन शक्ति, ई-साक्ष्य, शस्त्र निरस्तीकरण, ई-ऑफिस, ऑपरेशन पहचान, सीएम डैशबोर्ड, 14(1) गैंगस्टर एक्ट और 107 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जैसे विषय शामिल थे। एसपी विनय कुमार सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों को इन विषयों पर गंभीरता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहित में बेहतर पुलिसिंग करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसी थाना प्रभारी की ओर से काम में लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को शाम के समय फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) करने के भी निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






