समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान को रामपुर कोर्ट द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले का वह सम्मान करते हैं लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोगों ने जो नफरती भाषण दिए उन पर जो मुकद्दमा हुआ उन पर चार्जशीट क्यों नहीं दाखिल की गई?
उल्लेखनीय है कि आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर से विधायक आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय दिए गए हेट स्पीच को लेकर तीन साल की सजा सुनाई है। उनके सजा का एलान होने के बाद सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने मीडिया में अपना बयान जारी किया।
सपा प्रवक्ता ने कही ये बात
Ani के अनुसार समाजवादी सरकार के प्रवक्ता फखरुल हसन ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम इस फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों ने जो नफरती भाषण दिए उन पर जो मुकद्दमा हुआ उन पर चार्जशीट क्यो नहीं दाखिल की गई?





