पहले नशे में की मारपीट,, पुलिस से शिकायत के बाद फिर दोहराई घटना, पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गेंहू के गठरे उठाने के दौरान शराब के नशे में साथी ने भाई के साथ लाठी, डंडों से मारपीट कर दी थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराने से नाराज विपक्षी ने समझौते का दबाव बनाया। न मानने पर फिर से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुरा निवासी मुन्नाबाबू कुछ दिन पूर्व गांव के ही रामसिया के साथ खेत पर गेंहू के गठरे उठाने जा रहा था। खेत पर काम करने के दौरान रामसिया ने शराब पी ली और मुन्ना बाबू को लाठी डंडों से पीट दिया था।। इसकी जानकारी जब मुन्ना बाबू के भाई ठाकुरदास को हुई तो उन्होंने रामसिया से खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा ली। इससे नाराज रामसिया शनिवार की सुबह ठाकुरदास के घर पहुंच गया और समझौते का दबाव बनाने लगा। जब उन्होंने इंकार किया तो एक बार फिर से मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment