लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में शुरू हुआ कोचिंग संस्थान की जांच का महाभियान

https://uttampukarnews.com/e-magzine/

Lucknow news today ।लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की जांच का महाअभियान शुरू हो गया है। पुलिस, प्रशासन, विकास प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने कई जिलों में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। लेकिन लखनऊ के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि दूसरे शहरों में तेज़ एक्शन हुआ।

जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी, फायर NOC की कमी, आपातकालीन निकास की व्यवस्था न होना, भवन मानकों का उल्लंघन और बेसमेंट में अवैध क्लासरूम चलाने जैसे गंभीर मामले सामने आए। अनियमितताएं मिलने पर प्रदेशभर में सौ से अधिक कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कानपुर के काकादेव में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 30 से अधिक कोचिंग संस्थान सील किए गए। जांच में सामने आया कि कई भवनों के बेसमेंट, जो पार्किंग के लिए स्वीकृत थे, उन्हें बच्चों के क्लासरूम में बदल दिया गया था। कई संस्थानों की फायर NOC भी वैध नहीं पाई गई।