खेल मैदान की उपलब्धता से कमतर पर समझौता नहीं: देवाशीष
रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
Bahraich / Kaisarganj news today । ,बहराइच जनपद में जिलाधिकारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक देवाशीष सिंह के नेतृत्व में डीएम अक्षय त्रिपाठी को अपनी पुरानी एवं अधूरी खेल मैदान की मांग करते हुए छः ह सूत्री ज्ञापन सौंपा। अभाविप के इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय कार्यकर्ता आदर्श शुक्ला, जिला संयोजक एबीवीपी देवाशीष सिंह, तहसील संयोजक क्षितिज सोनी, रुद्रांश वैभव सिंह यश, वीर प्रताप सिंह हर्ष,अंकित, जितेंद्र, निशांत,शिवांशु, रविकांत, दिव्यांश, सूरज, प्रिंस, सौरभ आदि कार्यकर्ता की सराहनीय भागीदारी रही।
जिला संयोजक अभाविप ने जोर देते हुए कहा कि खेल मैदान से कमतर पर समझौता नहीं होगा।अगर जिला प्रशासन कैसरगंज को खेल मैदान नहीं देता है तो आने वाले समय में हम इस आंदोलन को और बड़े स्तर पर करेंगे।
प्रांतीय कार्यकर्ता आदर्श शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल मैदान एवं कैसरगंज की समस्याओं को लेकर हम पिछले तीन वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन तहसील प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हम इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करते हैं वरना प्रदर्शन के साथ साथ धरना भी आयोजित होगा।










