उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीते कल अवैध रूप से बने ट्विन टावर को गिराने को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने औरैया में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जितनी भी बिल्डिंग व टावर बिल्डिंग नियमों के खिलाफ बने हैं उन सबमे बारूद लगा देना चाहिए।
Contact for advertisement : 9415795867
उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने औरैया के दौरे पर थे। औरैया पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडिया ने बीते कल यूपी में अवैध रूप से बने ट्विन टावर को गिराए जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें होश ही नही कि बिल्डिंग लॉज क्या है ? उन्होंने कहा कि केवल ट्विन टावर ही नहीं गिरने चाहिए बल्कि जितनी भी बिल्डिंग व टावर बिल्डिंग लॉज के नियमों के विरुद्ध बने हैं सबमे बारूद लगा देना चाहिए।




