
Samajwadi party news today । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों के बीच हुई मारपीट के मामले का संज्ञान लेते हुए आज जनपद के पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। आज अखिलेश ने गोरखपुर जनपद की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है इसके आदेश भी जारी हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते कल गोरखपुर में समाजवादी पार्टी का एक कार्यक्रम चल रहा था इसमें किसी बात को लेकर पार्टी के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते एक दूसरे पर हाथापाई भी करने लगे इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को गोरखपुर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।





