(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने गाली, गलौज कर मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीपुरा निवासी ओमजी पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भट्ठा से अपने ट्रैक्टर में ईंटा लेकर सहाव मंदिर पर डालने जा रहे थे। रास्ते में सहाव मोड़ पर सहाव गांव के निवासी शिशुपाल व कमल, मोहर सिंह व कुलदीप मिल गए। उन्होंने जबरन उनके ट्रैक्टर को रूकवा लिया और रोककर गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। रास्ते में आ रहे वाहन चालकों ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो वह सभी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी द डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





