रंजिश के चलते गाली गलौज का आरोप,,

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते गांव के एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही नरेंद्र उनसे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गुरूवार की सुबह नरेंद्र उसके साथ गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिसमे उन्हें चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment