तमंचे के दम पर मारपीट का आरोप,,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में उरई से घर आ रहे युवक को कुछ लोगों ने तमंचे की दम पर रास्ते में रोककर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी विश्वजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बैंक में ड्यूटी के लिए उरई जाता है। प्रतिदिन की भांति शाम को वह बस से ड्यूटी से वापस आया और अकोढ़ी दुबे श्रमदान पर उतर गया। आरोप लगाया कि बस से उतकर जैसे ही वह घर जाने लगा तभी वहां मौजूद तीन चार युवकों ने तमंचे की दम पर उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर जब आसपास के लोगों को वहां आता देख वह सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। वहीं, पीड़ि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment