रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते घर मे घुसकर युवती व परिजनों के साथ गाली, गलौज कर मारपीट करने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी निधि ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का अनुराग उर्फ मिंटू उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते आए दिन परिवार के साथ अभद्रता करता है। आरोप लगाया कि अनुराग उसके घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। यह देखने के लिए की दरवाजे पर कौन है, जब उसने दरवाजा खोला तो वह जबरन घर के अंदर घुस आया और गाली, गलौज करने लगा। जब उसे गाली देने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। बचाने के लिए परिवार के लोग आए तो उनके साथ भी मारपीट की। जिसमें उन्हें चोट आई हैं। शोरगुल सुनकर आस पास के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





