लाइसेंस होने के बाद भी सब्जी की दुकान हटवाने का आरोप,,एसडीएम से लगाई समाधान की गुहार

Allegation of removal of vegetable shop even after having license, appealed to SDM for solution

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में गरीब पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा सब्जी विक्रेता को लाइसेंस जारी किया गया। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा नोटिस देकर सब्जी विक्रेता की दुकान को हटवाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित सब्जी विक्रेता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी इशाक पुत्र रज्जाक ने एसडीएम सुशील कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सब्जी मंडी के पास फुटपाथ के किनारे सब्जी बेचता है। सब्जी बेचने के लिए उसका खाद्य सुरक्षा विभाग में पंजीकरण होने के साथ ही गरीब पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत नगर पालिका में भी पंजीकरण है। जिसमें पथ विक्रेता कोड 19 अंकित है। इसके बाद भी बीती तीन जनवरी को नगर पालिका द्वारा उसे नोटिस जारी कर आम रास्ते पर बैठकर अवैध रूप से व्यापार करने का आरोप लगाया गया है। जबकि वह आम रास्ते से हटकर फुटपाथ किनारे सब्जी बेचता है। उसके द्वारा सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है। उसके अलावा भी अन्य सब्जी विक्रेता भी वहीं आसपास सब्जी बेचते हैं लेकिन नगर पालिका द्वारा केवल उसे ही नोटिस भेजकर दुकान हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। यदि दुकान ही बंद हो जाएगी जो परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न होगी। पीड़ित ने एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment