रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में लगभग एक वर्ष पूर्व ट्रक चालक किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था। कोतवाली पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी युवक को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने लगभग एक वर्ष पूर्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कोई युवक अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस तभी से युवक की तलाश कर रही थी। जिसमें पुलिस को जानकारी मिली कि एक ट्रक चालक किशोरी को अपने साथ ले गया है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक गुमटी पर आरोपी युवक चाय नाश्ता कर रहा है। उसे मंडी से कुछ सामान लेकर जाना है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने भागने प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक सलमान उर्फ अनीस निवासी ग्राम चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने युवक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पूछतांछ में युवक ने बताया कि वह लड़की को अपने साथ ले गया था। ट्रक पर अकेले चलता है इसलिए तमंचा व कारतूस भी अपने साथ रखता है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।





