बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश की विधानसभा में दिए बयान के बाद से लगातार निंदा से गुजर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने उस बयान पर दूसरे दिन माफी भी मांग ली थी। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बयान के बाद साहसी महिलाओं को आगे आकर बिहार के cm पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करनी चाहिए। मैरी मिलबेन ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “2024 का चुनावी मौसम दुनिया भर में शुरू हो गया है, यहां अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों करती हूं और भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं। उत्तर सीधा है, मैं भारत से प्यार करती हूं और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। वे अमेरिका-भारत संबंधों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने जारी किए वीडियो में कहा कि आज बिहार में एक निर्णायक समय है जहाँ महिलाओं के मूल्यों को चुनौती दी जा रही है और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद साहसी महिलाओं को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करनी चाहिए।अगर में भारतीय होती तो बिहार जाकर चुनाव जरूर लड़ती।




