मंहगाई की मार से परेशान लोगों को एक बार फिर से अमूल दूध ने झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज अमूल ने देश के सभी राज्यों में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर मूल्यों में बढ़ोतरी का एलान किया है।
अमूल दूध के दामों में हुई दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के सम्बंध में गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एम डी आरएस सोढ़ी ने मीडिया को बताया कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।





