अब दूर होगी यातायात व्यवस्था की खामियां
फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों और इधर-उधर गाड़ी खड़ी करने वालों पर रहेगी महिला पुलिसकर्मियों की पैनी नजर
Lucknow news today । लखनऊ शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा एक अहम पहल शुरू की है। यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अब 225 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पुराने ढर्रे के आधार पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकती, लिहाजा हर चौराहे पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती से इसकी खामियां दूर होगी।
शहर के प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होते ही काफी हद तक व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने शनिवार को एक अहम फैसला लिया है। अब तक शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों की यातायात व्यवस्था पुरुष पुलिसकर्मियों के हाथों थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है अब शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी यातायात व्यवस्था को संभालेंगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने शनिवार को 225 महिला पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मैदान में उतारा है।
पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा का कहना है कि ट्रैफिक में तैनात पुरष पुलिसकर्मियों को काफी हद तक मदद मिलेगी।




