परिषद द्वारा एनीमिया कैंप का आयोजन ड्रोलिया हॉस्पिटल में हुआ

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

बहराइच। भारत विकास परिषद शाखा बहराइच द्वारा एक एनीमिया कैंप का आयोजन शहर के सुप्रसिद्ध ड्रोलिया हॉस्पिटल में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में डॉ स्वाति ड्रोलिया द्वारा लगभग 70 लोगों का चेकअप किया गया जिसमें ब्लड सैंपल की जांच डॉ राहुल मोहन की टी एन पैथोलॉजी द्वारा की गई।रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 59 लोगों में कमी पाई गई, जिनको डॉ स्वाति ड्रोलिया द्वारा , आयरन की टैबलेट एवम, एंटीऑक्सीडेंट की टैबलेट दी गई। इस कैंप में डॉ विजय ड्रोलिया द्वारा मरीजों के स्वास्थ का परीक्षण भी किया गया।शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा डॉ स्वाति ड्रोलिया एवम् डॉ विजय ड्रोलिया को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल, सचिव सत्येंद्र निगम,कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता सहित रामगोपाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment