जालौन नगर में आंगनवाड़ी केंद्र न होने से महिलाओं में रोष, सभासदों ने उठाई मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर क्षेत्र जालौन में आंगनवाड़ी केंद्र के अभाव को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गंभीर चिंता जताई है। इस संबंध में सभासदों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर नगर में शीघ्र आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित कराए जाने की मांग की है।
दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि नगर क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र न होने के कारण महिलाओं और बच्चों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पोषक आहार सामग्री एवं अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। इससे नगरीय क्षेत्र की महिलाओं में रोष व्याप्त है और उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
सभासदों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नगर जालौन में आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
इस मौके पर अन्नू शर्मा, शैलेन्द्र दोहरे, रमाकान्त प्रजापति सहित समस्त सभासदगण, दिलीप कुमार, शीला देवी और इकरार राईन उपस्थित रहे।