माँ की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने छोड़ा घर,,पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा नौ की छात्रा ने घर छोड़ दिया। घर छोड़ कर भागी किशोरी को पुलिस ने आप्रेशन मुस्कान के तहत बरामद कर पिता को सौंप दिया है। बेटी को पाकर परिवारजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
मंगलवार की सुबह मोहल्ला डिग्गीताल उरई निवासी रमाकांत तिवारी की 14 वर्षीय पुत्री साक्षी को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। बताया जा रहा है कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल आई। पहले उसने कुकरगांव में अपनी सहेली को फोन किया लेकिन सहेली के न मिलने पर वह जालौन आ गई और एक ई रिक्शा चालक से उसे दिल्ली जाने वाली बस में बैठा देने के लिए कहा। 14 वर्षीय किशोरी को अकेला देखकर ई रिक्शा चालक को कुछ शक हुआ तो उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे की टीम ने ऑरेशन मुस्कान के तहत किशोरी को बरामद कर लिया और परिजनों को सूचना देकर टीम किशोरी को कोतवाली ले आई। बाद में कोतवाली पहुंचे पिता व भाई को पुलिस ने किशोरी को सौंप दिया। बेटी को खोजने में परेशान परिवार के लोग बेटी को पाकर खुश हो गए और उन्होंने ई रिक्शा चालक व पुलिस को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment