रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । पूर्व सांसद फूलन देवी पर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी। यह जानकारी निषाद समाज को होने पर निषाद समाज के लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कदौरा थाना क्षेत्र निवासी सत्यप्रकाश निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके समाज से सांसद फूलन देवी ने समाज का नाम रोशन किया। यही कारण है कि लोगों की चहेती फूलन देवी को लोगों ने संसद तक पहुंचाया। लेकिन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी आशीष कुमार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उसके इस कृत्य से निषाद समाज में गहरा रोष है। उन्होंने पुलिस से अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





