जालौन क्षेत्र के इस कम्पोजिट विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव व अन्य कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भदवां में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ-साथ एआरपी एवं अभिभावकों सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। परीक्षा फल वितरण में जूनियर वर्ग से कक्षा 8 में आदित्य कुमार ने प्रथम नैंसी ने द्वितीय एवं गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में शनि ने प्रथम कौशल ने द्वितीय एवं सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में वर्षा ने प्रथम साहिल ने द्वितीय एवं अयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्राइमरी वर्ग में प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त पाठ सहगामी क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय की बालिका कबड्डी टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय से कक्षा 8 उत्तीर्ण करके जा रहे समस्त बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड जालौन से आए हुए एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं बलवान पाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामवीर, विद्यालय परिवार से प्रीति सिंह, राजकुमारी, नेहा पुरवार, बबली देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, नीरज राजपूत, सुनीता देवी एवं नोडल संकुल शिक्षक अखिलेश रजक सहित विद्यालय के पूर्व प्रधान अध्यापक नरेंद्रपाल सिंह निरंजन, पस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद स्कूल चलो अभियान रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।