जालौन के इस गांव में हुआ मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव,,

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कुठौंदा बुजुर्ग गांव में कराया गया।
सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर केके वर्मा के नेतृत्व में मलेरिया रोधी टीम से मलेरिया इंस्पेक्टर सुरेश नागर और फील्ड वर्कर विजय बहादुर द्वारा कुठौंदा बुजुर्ग गांव में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। टीम ने बताया कि गांव में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव किया। मौसम में बदलाव और मच्छरों की बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने ग्रामीणों को भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की अपील की ताकि मच्छरों को पनपने का मौका नहीं मिले।

मासिक पत्रिका में विज्ञापन के लिए संपर्क करें