शशि कपूर को याद कर बड़े भावुक हुए अनुपम खेर,, ,,

देश के जाने माने अभिनेता अनुपम खेर अपने पुराने समय की याद करते हुए बहुत भावुक हो गए। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कभी कभी याद करने पर बीता हुआ सुख भी दुख ही देता है।
दरअसल अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर जाने माने दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के साथ फोटो शेयर करते हुए बहुत ही भावुक होकर लिखा कि इस तस्वीर को देखकर फ़िल्म डैडी की लाइन याद आ गई कभी कभी याद करने पर बीता हुआ सुख भी दुख ही देता है। उन्होंने कहा कि सारांश से पहले मुझे शशि कपूर की फ़िल्म उत्सव में एक छोटा सा रोल मिला था । उन्होंने शशि कपूर को याद करते हुए कहा कि शशि जी पहले बड़े स्टार थे जिनके साथ मैने काम किया।

Leave a Comment