राहुल उपाध्याय
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
कैसरगंज,बहराइच। थाना कैसरगंज अंतर्गत लखनऊ–बहराइच राजमार्ग स्थित अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। टीम ने राजेंद्र गिरी मेमोरियल अकादमी, लखीमपुर खीरी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-4 प्रयागराज फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कर भोपाल, मध्यप्रदेश में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 के लिए क्वालीफाई किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। निर्णायक मुकाबले में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए जागरण पब्लिक स्कूल, लखनऊ को पराजित कर विजयी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम और प्रशिक्षकों को हृदय से बधाई दी। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।उल्लेखनीय है कि इसी सत्र में विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र शिवांश कुमार राव ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की क्रिकेट अंडर-17 टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इस सफलता में हाजी खतीब अहमद, आमिर फ्लेक्स हाउस के प्रोपराइटर आफताब अहमद, मोहम्मद आवेश एवं मोहम्मद आमिर का खिलाड़ियों को विशेष सहयोग रहा।






