
UP Congress president news । उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है । आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बदलते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल की तेजतर्रार नेता आराधना मिश्रा मोना को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यूपी कांग्रेस में आज हुए इस परिवर्तन को लेकर चर्चा है कि ब्राह्मण वोटो को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस पार्टी में यह परिवर्तन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं और इन चुनावों में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। आज यूपी कांग्रेस संगठन में बड़ा परिवर्तन किया गया है। यहाँ पर अभी तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे अजय राय को हटाते हुए उनके स्थान पर यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस की तेजतर्रार नेता श्रीमती मिश्रा यूपी के प्रतापगढ़ जनपद रामपुर खास विधानसभा से लगातार तीसरी बार की विधायक है।





