आराजी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप,,मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में कुछ लोग किसान की आराजी पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि मना करने पर धमकाते हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी मोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी भूमि मौजा जालौन अंदर हद में रकबा संख्या 1112 में है। इस भूमि का वह उपयोग करता है। लेकिन उसकी भूमि पर कुछ लोगों की नीयत खराब है और वह उसकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। उसे अपनी भूमि में कुछ निर्माण कराना है जिसमें वह व्यवधान डाल रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी भूमि के कुछ हिस्से में लकड़ी के खंभे लगाकर घेर लिया है। जब उसने मना किया तो गाली गलौज कर झगड़े पर आमादा हो गए। पीड़ित ने पुलिस से उसकी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Comment