जालौन में बदले गए इतने मीटर रीडर के कार्यक्षेत्र,, यह है बजह,,सत्तापक्ष के नेताओं ने कही यह बड़ी बात

Area of ​​work of so many meter readers changed in Jalaun, this was the main reason

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । लंबे समय से एक ही जगह पर मीटर रीडर काम कर रहे थे। लंबे समय से एक ही जगह काम करने के कारण अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने उपखंड के सभी 12 मीटर रीडर के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं।
उपखंड अधिकारी कार्यालय जालौन के क्षेत्र में 12 मीटर रीडर काम कर रहे हैं। लंबे समय से वह एक ही क्षेत्र देख रहे थे। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्य कर रहे मीटर रीडरों को अधिशाषी अभियंता द्वितीय महेंद्र नाथ भारती ने मीटर रीडर के कार्य क्षेत्र में शीघ्र बदलाव के निर्देश दिए थे। अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के एरिया मैनेजर ने जालौन क्षेत्र के सभी 12 मीटर रीडरों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। अभी तक जालौन टाउन देख रहे प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आशीष द्विवेदी, नरेंद्र स्थानांतरित करते हुए जालौन ग्रामीण क्षेत्र में भेजा गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त शिवम तिवारी, सुमित कुमार सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, रामनरेश, अनूप कुमार, अमन साहू का स्थानांतरण जालौन टाउन में कर दिया गया है। मीटर रीडरों के स्थानान्तरण पर सरकार और सत्ता पक्ष के नेताओं में अभय सिंह राजावत नगर अध्यक्ष भाजपा, नेहा मित्तल नगर पालिका अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद समेत सभासदों ने विभाग की उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मांग की है कि मीटर रीडरों के स्थानांन्तरण से बिलिंग की स्थिति बिगड़ जाएगी। मीटर रीडरों के खिलाफ कोई शिकायत भी संज्ञान में नहीं है। ऐसे में मीटर रीडरों का स्थानांतरण उचित नहीं है।

Leave a Comment