Lucknow news : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे शातिर दिमाग को धर दबोचा है जिसने एक नाबालिक के साथ में छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था । पीड़िता के परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस में दी थी । पुलिस ने जाल फैला कर आरोपी को धर दबोचा।
यह था मामला
पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उनकी नाबालिक बच्ची के साथ में गोलू उर्फ हफीज नाम के व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल फैला कर गोलू को धर दबोचा।





