रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । न्यायालय द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी रामेश्वर कुमार विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह एसआई रामकिशोर सिंह को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
घर से मंदिर के लिए निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
जालौन। चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करने गया युवक वापस घर नहीं लौटा। बड़े भाई ने गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी ऋषभ पटेल बुधवार की सुबह चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गया था। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात तक तलाश करने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। सभी नाते, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित बड़े भाई अभय पटेल ने कोतवाली में सूचना दी। भाई की सूचना पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।






