रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में एआरटीओ ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें स्कूली बच्चें को लेकर जा रहे दो प्राइवेट वाहनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा की टीम ने शनिवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें कोंच चौराहे पर एक ईको कार और चुर्खी रोड पर एक मारूती वैन को रोककर जब चालक से आवश्यक कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। जिसके बाद दोनों वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एआरटीओ द्वारा की जा रही चेकिंग की खबर लगते ही ऑटो, ओवरलोड वाहन समेत अन्य वाहनों के पहिए थम गए और उनके जाने के बाद ही वाहनो का संचालन शुरू हो सका। इस बाबत एआरटीओ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूली वाहनों के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल शुरू गया है। इस पोर्टल पर सभी स्कूली वाहनों की डिटेल पंजीकृत किया जाना है। ताकि एक क्लिक स्कूली वाहनों से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हो सके। इस संदर्भ में सभी स्कूल संचालकों को लैटर भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने स्कूल संचालकों से परेशानी से बचने के लिए पोर्टल पर डिटेल अपलोड करने की अपील की है। बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा इसलिए वाहन संबंधी सभी कागजात दुरूस्त रखें।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





