देश के चर्चित कथावाचक आसाराम बापू को आज सूरत की एक महिला से रेप के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। बता दे आपको गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को सोमवार को ही दोषी करार दिया था जहां आज उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
10 साल पहले दर्ज हुआ था केस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आसाराम के खिलाफ लगभग 10 साल पहले सूरत की एक महिला ने अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उसके आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि आसाराम बापू ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था । व पूरे मामले की जुलाई 2014 में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई थी जहां पर आज उनको यह सजा मिली।




