एशिया कप : भारतीय टीम ने पाकिस्तान के छुड़ाए छक्के,, 5 विकेट से भारत ने की जीत हासिल,,

एशिया कप के अंतर्गत दुबई में हो रहे इंडिया पाकिस्तान के बीच पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य दिया है। जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने पूरा करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की।भारत ने ओपनिंग में अपने बल्लेबाज के एल राहुल और विराट कोहली को उतारा। के एल राहुल दूसरी बॉल में स्टम्प आउट हो गए। दुबई में चल रहे एशिया कप में पहले विकट का बहुत जल्दी गिर जाने के बाद टीम इंडिया बहुत ही मजबूती के साथ खेली और रविन्द्र जडेजा की बल्लेबाजी ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए जीत हासिल की और जडेजा ने जीत के लिए आखिरी ओवर में छक्का जड़कर पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर भारत की विजय पताका फहरा दी। पाकिस्तान पर हुई इस जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी टीम इंडिया को बधाई

एशिया कप में पाकिस्तान की टीम पर टीम इंडिया को मिली जीत के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि अद्भुत विजय भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अदिरतीय प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर एशिया कप में अपने सफर का शानदार शुभारंभ किया है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया।

Leave a Comment