(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । पहले तो कुछ दिनों के लिए उपयोग के लिए जगह मांगी। जब भू स्वामी ने जगह खाली करने के लिए तो अब कब्जा नहीं हटा रहे हैं, उल्टा धमका रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी मेघ सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बाबा बायलाल को एक आवासीय पट्टा मिला था। उनके चाचा चंद्रशेखर ने उसे गोद लिया था और वह उनके साथ ही रहते हैं। पारिवारिक बंटवारे में चाचा को भी पट्टे का हिस्सा मिला था। जिसमें वह रहते हैं और उस पर काबिज भी हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले राजेश की नीयत चाचा के सामने अग्गा हथियाने की है। वह कई बार ऐसी कोशिश भी कर चुका है। कुछ समय पूर्व राजेश व उसके साथी हिमांशु ने कहा कि उसके यहां निर्माण कार्य हो रहा है। इसलिए वह उसके सामने कुछ दिनों के लिए ईंटा रखना चाहता है और अपने पशु बांधना चाहता है। पड़ोसी होने के नाते चाचा ने उसे अनुमति दे दी। कुछ माह बीतने के बाद भी जब उसने दी गई जगह को खाली नहीं किया तो उसने जगह ,खाली करने के लिए कहा। जगह खाली करने की बात कहने पर वह झगड़े पर आमादा हो गया। इसकी शिकायत जब उसने कोतवाली पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद वह उक्त शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़ि़त ने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




