रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पत्नी के साथ गाली, गलौज कर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी नीतू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति भोला आए दिन घर में विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने के बाद भी उनमें सुधार नहीं आ रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह पति ने गाली, गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।






