जालौन में पीने गए व्यक्ति से मारपीट

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चौराहे पर चाय पीने गए व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने रंगबाजी दिखाते हुए पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि चौराहे के पास ही उसका घर है। बुधवार की सुबह वह घर से चाय पीने के लिए चौराहे पर चला गया। जब वह दुकान पर चाय पी रहा था। तभी वहां अज्ञात निवासी भूरे कुशवाहा अपने दो साथियों के साथ आ गए और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ विवाद करने लगे। जब उसने समझाना चाहा तो गाली, गलौज शुरू दी। मना करने पर न पिटाई शुरू कर दी। जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के साथ अरेस्ट

जालौन। शराब लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसआई अमर सिंह को सूचना मिली कि पहाड़पुरा तिराहे के पास पहाड़पुरा निवासी आदर्श कुमार अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।