लखनऊ में फिल्म ‘श्याम शरण में आजा रे’ का शुभ मुहूर्त, 30 दिनों तक होगी शूटिंग,,

पढिये आपकी अपनी मासिक पत्रिका

Lucknow news today।खरी कसौटी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्याम शरण में आजा रे’ का शुभ मुहूर्त समारोह राजधानी लखनऊ में विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर फिल्म यूनिट, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कला जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्माता के. सी. विश्नोई ने कहा कि “‘श्याम शरण में आजा रे’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा है। इस फिल्म के माध्यम से हम दर्शकों तक सकारात्मक सोच, विश्वास और जीवन के मूल मूल्यों को पहुँचाना चाहते हैं। लखनऊ जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी में शूटिंग करना हमारे लिए गर्व की बात है। यहाँ का वातावरण और लोगों का सहयोग फिल्म को एक अलग पहचान देगा।”
उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करेगी और हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ने में सफल होगी।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि खरिका वार्ड पार्षद के. एन. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लखनऊ में इस तरह के फिल्म प्रोजेक्ट्स से स्थानीय कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को नए अवसर मिलते हैं और शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा मिलता है।

फिल्म की सह-निर्माता सरोज त्रिवेदी, लेखक व निर्देशक संदीप सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। निर्देशक संदीप सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ एक सकारात्मक संदेश भी देगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ के ऐतिहासिक और सुंदर लोकेशन फिल्म को एक अलग ही दृश्यात्मक आकर्षण प्रदान करेंगे।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में हीरो बबलू चक्रवर्ती और हीरोइन संजना मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई से आए कलाकार शिव मिश्रा सहित फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों और तकनीकी टीम ने भी मुहूर्त समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

फिल्म यूनिट के अनुसार ‘श्याम शरण में आजा रे’ की शूटिंग बुधवार से अगले 30 दिनों तक लखनऊ के विभिन्न प्रमुख लोकेशनों पर की जाएगी। मुहूर्त के साथ ही शूटिंग का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। फिल्म को लेकर कलाकारों और टीम में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर खरी कसौटी समाचार पत्र समूह के महाप्रबंधक संजय सिंह श्रीवास्तव, प्रबंधक (प्रशासन )अनिल कुमार त्रिपाठी शिव दुर्गेश त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार, डॉ.अजय शुक्ला और ब्रजेश कुमार मिश्रा समेत अनेक पत्रकार एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105