रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के युवा भाजपा नेता आयुष श्रीवास्तव को कायस्थ चित्रगुप्त महासभा का युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन पत्र उन्हें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा सौंपा गया है।
कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने आयुष श्रीवास्तव को मनोनयन पत्र सौंपकर अपेक्षा जताई कि वह समाज की सेवा करेंगे और समाज की समस्याओं को हल कराने का प्रयास करेंगे। समाज के हित में महासभा की सहमति से उचित निर्णय लेंगे। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राहुल, विनय, राम, पवन, गोलू, अनुपम, आकाश कोंच, मुकुल, आलोक नवनीत, संजय आदि ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, आयुष ने कहा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा के साथ समाज को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। मजबूत सोच और संकल्पबद्ध होकर युवाओं को समाज के प्रति एकजुट करेंगे।






