
UP news today । उत्तर प्रदेश में 4 साल के बाद महिला आयोग का गठन फिर से हुआ है। आज जारी किए गए योगी सरकार के इस महिला आयोग में बबीता सिंह चौहान को अध्यक्ष नामित किया गया है तो वही सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज महिला आयोग के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों का एलान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमे आगरा की जिला पंचायत सदस्य व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबिता चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा चारु चौधरी को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।






