Bahraich इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 अगस्त से आयोजित होगा 03 दिवसीय रोजगार महाकुम्भ

युवक-युवतियों के लिए रोज़गार के मिलेंगे अवसर

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

Bahraich news today । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के इच्छुक युवक-युवतियों को रोज़गार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम एव सेवायोजन विभाग तथा बीसीएस कन्सल्टिंग प्रा.लि. लखनऊ एवं इकोनामिक्स टाइम्स ऑफ इण्डिया की सहभागिता से 26 से 28 अगस्त 2025 तक लखनऊ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोज़गार महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार महाकुम्भ 2025 में रोज़गार संगम पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोज़गार महाकुम्भ के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों से जोड़ना है। श्री कुमार ने बताया कि रोजगार महाकुंभ 2025 के अंतर्गत 50 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

डाकघरों में प्रत्येक शनिवार को आधार नामांकन के साथ होगा अपडेशन कार्य

बहराइच। अधीक्षक डाकघर बहराइच मण्डल ने बताया कि मण्डल के अन्तर्गत प्रधान डाकघर बहराइच और उसके अधीनस्थ नानपारा, कैसरगंज, फखरपुर, कल्पीपारा, खैरीघाट, पयागपुर, मिहींपुरवा, रूपईडीहा, विशेश्वरगंज, रिसिया, मटेरा, भिनगा, गिलौला, इकौना, सिरसिया व बड़नापुर उपडाकघरों में अब प्रत्येक शनिवार को आधार नामांकन एवं अद्यतन हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिससे आम जनता को कठिनाइयों से निजात मिल सके।

स्वर्ण जयन्ती पार्क रिसिया व इन्दिरा उद्यान का होगा कायाकल्प
सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे पीआरडी जवान
चित्र

बहराइच। स्वर्ण जयन्ती पार्क बभनी रिसिया व कपूरथला स्थित इन्दिरा गांधी उद्यान को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्यान विकास समिति की बैठक हुई। बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान कराए जाने, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान तैनात किए जाने पर चर्चा हुई।
बैठक में एमएलसी पदमसेन चौधरी के प्रतिनिधि विजय कुमार वर्मा, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के प्रतिनिधि राजीव कुमार वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सहित, परशुराम कुशवाहा तथा जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी व ईओ नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह मौजूद रहे।
बैठक के दौरान समिति द्वारा पार्कों में पेयजल की सुविधा के लिए आर.ओ., सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती व सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के साथ-साथ समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था कराये जाने का सुझाव आया। डीएम ने आश्वस्त किया कि पार्कों को जनोपयोगी बनाये जाने के सम्बन्ध में समिति की ओर से प्राप्त हुए सुझावों को कार्यान्वित कराया जायेगा। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए आर्कषक झूलों की स्थापना, कैंटीन व सिंथेटिक वाकिंग ट्रैक के साथ-साथ आवश्यकतानुसार डस्टबिन की व्यवस्था भी करायें। उन्होंने कहा कि पार्कों की उपयोगिता बढ़ने से आय में भी इज़ाफा होगा। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि पार्कों को जनोपयोगी बनाये जाने हेतु विभाग स्तर से आवश्यक सहयोग भी प्राप्त करें।

Leave a Comment