
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहसी ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला । गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई इस शर्मनाक घटना की सूचना पीड़िता के परिजनों ने थाने पर दी । सूचना के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला बहसी बच्ची के पिता का दोस्त है और वह उसे बहला फुसला कर ले गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
बच्ची के पिता का दोस्त है बहसी
गाजीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके पति का दोस्त कुंदन कश्यप उनकी साढे 3 साल की बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ शर्मनाक हरकत की है। इस सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को तलाश करने के लिए टीमें लगाई और देर रात उसे मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।
डीसीपी उत्तरी ने दी जानकारी

शर्मनाक हरकत करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में लखनऊ के डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी को कुंदन कश्यप नाम के व्यक्ति ने साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई थी । देर रात उसे पुलिस तलाश रही थी तभी उसने पुलिस को देखकर गोली चलाई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे उसके पैर में गोली लगी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।




