बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को 7 साल की सजा,,, ये है मामला

लखनऊ। बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को मुख्तार अंसारी एक और नई मुसीबत में आ गया है दरअसल आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जेलर को धमकी समेत अन्य मामलों को लेकर उसे 7 साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाने के एक आपराधिक मामले में मुख्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए दो साल कारावास की सजा सुनाई है। यह निर्णय न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने राज्य सरकार की अपील को मंजूर करते हुए पारित किया।

ये है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 में निर्दलीय विधायक व बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी ने लखनऊ जेल में बंद होने के दौरान तत्कालीन जेलर एसके अवस्थी को धमकाया था। जेल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला काफी सुर्खियों में आ गया था जब पीड़ित जेलर को धमकाने का मामला तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती तक पहुंचा इसके बाद उन्होंने मुख्तार के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसके बाद लखनऊ adm ने जेल में जाकर जेलर से मामला दर्ज कराने की बात पूँछी गयी इसके बाद जेलर श्री अवस्थी ने थाना आलमबाग में मुख्तार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार जेल में मुख्तार अंसारी से मिलने आए लोगों की तलाशी लेने का आदेश देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही उनके साथ गाली गलौज करते हुए मुख्तार ने उन पर पिस्तौल भी तान दी थी। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने मुख्तार को बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ सरकार ने अपील दाखिल की थी। इसके बाद मामला हाइकोर्ट गया जहाँ आज मुख्तार अंसारी को दो साल की सजा सुनाई गई।

Leave a Comment