बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड संयोजक ने लगाए प्रधान समेत 5 अन्य पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप,,यह बताई वजह,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के मांडरी गोशाला में मृत गोवंशों को खुले में फेंके जाने और मृत गोवंशों को कुत्तों द्वारा खाने की सूचना पर गांव में पहुंचे बजरंग दल के ग्रामीण प्रखंड संयोजक ने ग्राम प्रधान समेत छह लोगों पर घर में बंधक बनाकर मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी बजरंग दल के ग्रामीण प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें जानकारी मिली कि मांडरी गांव में गोवंश मृत हो रहे हैं और ग्राम प्रधान मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार न कराकर उन्हें खुले में फिकवा देते हैं जिन्हें कुत्ते खा रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर जब वह मांडरी गांव में पहंुचे तो कुछ मृत गोवंश खुले में पड़े हुए मिले जिन्हें कुत्ते खा रहे थे। यह देखकर वह गांव के प्रधान भगवती शरण के घर पहुंचे और उन्हें इसकी जानकारी देकर मृत गोवंश का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। लेकिन उनकी शिकायत को सुनकर प्रधान गाली, गलौज करने लगे। जब उन्होंने रोका तो प्रधान ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ उन्हें घर में बंधक बना लिया और उनके साथ लाठी, डंडों से मारपीट की।

इतना ही नहीं उन्होंने जेब में पड़े 745 रुपये भी छीन लिए। शोरगुल सुनकर जब आसपस के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधान ने कही यह बात

इस संदर्भ में प्रधान भगवती शरण ने बताया कि गोशाला में एक गाय मृत हो गई थी। जिसे ग्रामीण दफना रहे थे। तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। घटना के समय वह मौके पर मौजूद भी नहीं थे।

Leave a Comment