महामंत्री नरेंद्र पुरोहित, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज करायी
(ब्यूरो रिपोर्ट )
कोंच(जालौन)। बार एसोसिएशन कोंच के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में शुक्रवार को भारी गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ जिसमें सवार्धिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर हरी सिंह निरंजन विजयी रहे। उन्होंने अपने चार प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर यह पद अपने नाम कर लिया। उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुशवाहा तथा महामंत्री पद पर नरेंद्र पुरोहित गुरु विजयी रहे। इसके अलावा कायर्कारिणी के अन्य पदों पर पहले ही निविर्रोध निवार्चन संपन्न हो गया था।
हमारे स्थानीय प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार कोंच बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव में शुक्रवार को वोट डाले गए जिसमें 217 के सापेक्ष 210 वकीलों ने वोट डाले। एल्डर्स कमेटी के कायर्कारी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, सदस्य संतोष अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार लिटौरिया की देखरेख में चली निवार्चन प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल (प्रथम) व चुनाव अधिकारियों केके श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह गुजर्र, रामवीर सिंह गुजर्र, रामबिहारी दुवे, अरुण कुमार वाजपेयी, शशांक मोहन श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू करा दिया गया था। हालांकि शुरू में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी आई और निधार्रित समय 4 बजे तक करीब 97 फीसदी मतदान हुआ, 217 के सापेक्ष 210 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। यद्यपि अधिकांश पदों पर पहले ही निविर्रोध निवार्चन संपन्न हो गया था लेकिन सवार्धिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) तथा महामंत्री पद पर मतदान की स्थिति नहीं टल सकी थी। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी राकेश कुमार तिवारी, रामशरण सिंह, तेजराम जाटव, हरी सिंह निरंजन व राजेंद्र सिंह निरंजन मैदान में होने के कारण मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। हरीसिंह निरंजन ने 70 वोट पाकर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। तेजराम जाटव को 15, राजेंद्र प्रसाद निरंजन को 47, रामशरण कुशवाहा को 33 तथा राकेश कुमार तिवारी को 40 वोट मिले, 5 मत अवैध रहे। महामंत्री पद पर नरेंद्र पुरोहित गुरु ने आमने सामने की लड़ाई में रामलखन कुशवाहा को 84 वोटों के लंबे अंतराल से शिकस्त देकर अपनी जीत दजर् कराई। इसी तरह उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम के एक पद के लिए सौरभ कुमार द्विवेदी (97) व जितेंद्र कुमार (101) के बीच सीधा मुकाबला था जिसमें जितेंद्र कुमार 4 वोट से विजयी रहे, 2 मत अवैध रहे। विजयी प्रत्याशियों के समथर्कों ने जीत की घोषणा होते ही खुशी का इजहार करते हुए नवनिवार्चित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया और ढोल नगाड़ों के बीच मिष्ठान्न वितरित किया।




