जालौन में जल्द शुरू होगा बाराही देवी मेला,,प्रयास में जुटा नगर पालिका प्रशासन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन नगर की पहचान तथा गंगा जमुना तहजीब का प्रतीक बाराही देवी मेला एवं विकास प्रर्दशनी लगनी शुरू हो गई हैं। जनपद व गैर जनपद से आये दुकानदार अपनी दुकानों को लगाने लगे हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की शीघ्र शुभारंभ के लिए पालिका प्रशासन प्रयास कर रहा है।
नगर में प्रतिवर्ष श्रीबाराहीं देवी मेला मैदान (फौजी पड़ाव की भूमि) पर बाराहीं देवी मेला का आयोजन किया जाता है। यह मेला इस मायने में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह मेला गंगा जमुनी तहजीव की मिसाल बना हुआ है। मेला मैदान में श्रीबाराहीं देवी मंदिर के साथ ही उसी के बगल में मजार भी स्थित है। प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा श्रीबराहीं देवी मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं मजार पर अकीदत के साथ चादर चढ़ाई जाती रही है। पूजन व चादर चढ़ाने के बाद मेले के आयोजन की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। मेले में दुकानों का आवंटन हो चुका है। विभिन्न प्रकार के झूले, बच्चों के खिलोना, मिक्की झूला, नौआदि आकर्षित करने वाले खेल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर में रोजमर्रा की सामग्री व मनोरंजन की दुकानें भी लग रही हैं। चाट, समोसे, आइसक्रीम की भी दुकानों लगाई जा रही हैं। लगभग एक माह तक चलने वाली प्रदर्शनी को भव्य व आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने बताया कि मेले में सभी दुकानों के लगने के बाद उसका विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा।