रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सभी भक्त भागवत को अपने जीवन में उतारें ताकि लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। यह बात वीर बालाजी हनुमान मंदिर व द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास ने कही।
पेट्रोल टैंक स्थित वीर बालाजी हनुमान व द्वारिकाधीश मंदिर पर आयोजित भागवत कथा व्यास हरप्रसाद अड़जारिया व अनुराग चंसौलिया ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण ढंग से किया जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए। कहा कि धार्मिक आयोजनों से व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। भागवत कथा को सुनने से जन्म-मृत्यु के भय का नाश होता है। भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग की प्राप्ति होती। इस मौके पर मंदिर के पुजारी व पारीक्षित कमलेश महाराज, पुष्पा पटेल, अंजनी श्रीवास्तव, प्रेमनरायण शर्मा, किशोरी देवी, निखिल अग्रवाल, राजकुमार विश्नोई, आलोक शर्मा, निशा माहेश्वरी, मधु पांडेय, पवन अग्रवाल, गोलू, देवेंद्र प्रजापति, कुमुद कुमारी, प्रदीप, यदुनाथ, प्रेम शर्मा, ब्रजेश, कुलदीप, संदीप, राजेंद्र, शिरोमणि, बलदेव, मंजरी, प्रीति, आदि भागवत प्रेमियों ने आस्था के साथ कथा को सुनकर जीवन में अच्छे कर्मों को अपनाने की प्रेरणा ली।
कल धूमधाम से निकलेगी चुनरी व कलश यात्रा
जालौन। दिनांक 10 फरवरी दिन सोमवार को 151 मीटर चुनरी व 351 कलश यात्रा सुबह आठ बजे बड़ी माता मंदिर परिसर से शुरू होगी। जो नगर के विभिन्न मंदिरों से होकर पैदल अकोढ़ी दुबे स्थित मां कामांक्षा देवी मंदिर पहुंचेगी। यह जानकारी मां नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने देकर भक्तों से अपील की है कि सभी श्रृद्धालु महिला पुरुष समय पर बड़ी माता मंदिर में पहुंचकर यात्रा में सहयोग करें।






