रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भक्ति के द्वारा भगवत प्राप्ति होना आसान हो जाता है जीव का जब परमात्मा से मिलन या साक्षात्कार होता है तो वह सब कष्टों से दूर होकर मोक्ष की प्राप्ति का लेता है। यह कथा नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान चल रही श्रीमद भागवत सप्ताह के दूसरे दिन कथा व्यास पवन द्विवेदी ने कही।
खनुआं में संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित पवन द्विवेदी ने पंडाल में बैठे श्रोताओं को भक्ति ज्ञान और वैराग्य की कथा श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि इन तीनों युक्ति से जीव को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है लेकिन सबसे अच्छा मार्ग भक्ति मार्ग है जो भक्ति और भाव से ईश्वर की आराधना करता है उस जीव को सहज में ही सब कुछ प्राप्त हो जाता है, ज्ञान से भी मोक्ष की प्राप्ति का एक साधन है, इसके लिए उसे ज्ञान अर्जित करना पड़ता है, ज्ञान प्राप्त करने के लिये तमाम प्रकार की समस्या आती है। वैराग्य से भी मोक्ष की प्राप्ति होती है, यह भी परमात्मा से मिलन का एक साधन है। जिसे साधु संत अपनाकर परमात्मा की प्राप्ति कर मोक्ष को प्राप्त करता है। कथा के विराम के बाद पारीक्षित संतराम निरंजन द्वारा पूजन किया गया और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान रामलला दुहौलिया, रामशरण उदैनिया,लला निरंजन, सीताशरण निरंजन धनौरा, पर्वत सिंह मास्टर, चिमन दादी, मुन्ना लंबरदार, राजू याज्ञिक, महेंद्र सिंह निरंजन आदि भक्त मौजूद रहे।




