कलश यात्रा व गणेश पूजन के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ,,धूमधाम से निकली शोभायात्रा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

आपका अपना पेपर

Jalaun news today । जालौन नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ कलश यात्रा व गणेश पूजन के साथ हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नगर के कोतवाली रोड पर स्थित एकमात्र सरस्वती मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शुभ मुहूर्त में कलश यात्रा के साथ हुआ। अपरान्ह शुभ मुहूर्त में कलश यात्रा कथा स्थल से प्रांरभ हुई। जो नगर के बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, तहसील रोड से कोतवाली रोड होकर काली माता मंदिर, हनुमानजी मंदिर से होकर पुनः कथा स्थल पर पहुंची। कथाव्यास पंडित जगमोहन त्रिपाठी की अगुवाई में निकली कलश यात्रा में महिला व पुरूष भक्तगण डीजे के साउंड पर भक्तिभाव से झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। कथा स्थल पर शोभा यात्रा पहुंचने के पश्चात् कथा व्यास ने कथा स्थल पर गणेश पूजन कराया। इस मौके पर पुजारी हृदेश नारायण मिश्रा, पारीक्षित अनिल तिवारी, शीतला तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, बाबूजी गुर्जर, महावीर सिंह, राजेश वर्मा, मुन्ना सेंगर, अंजू मिश्रा, रिंकू गुप्ता, अरविंद मिश्रा, मनोज कुशवाहा, प्रशांत मिश्रा, सचिन सोनी, पिंटू तिवारी, वाचस्पति मिश्रा, रमेश लंहपा, सुशील माहेश्वरी, विनय तिवारी, लल्लू भइया विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

पूरे देश में लागू होना चाहिए यूनिफॉर्म सिविल कोड! विशेषज्ञ ने कही यह बात,,ये है फायदे,,देखिये पूरी खबर

Like & subscribe & share

Leave a Comment