(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में गुरुवार को श्रीशिव दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पुरूषोत्तम शरण हाराज के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तिमय होकर झूमे। श्रृद्धा में झूम रहे भक्तों पर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
तराश मंदिर श्रीवृंदावन धाम से आए कथा व्यास आचार्य पुरुषोत्तम शरण महाराज के नेतृत्व में मोहल्ला रावतान स्थित श्रीशिव दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, नाना महाराज मंदिर, तहसील रोड, सरस्वती मंदिर, कालीमाता मंदिर, से देवनगर चौराहे से होकर वापस कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान के विभिन्न रूपों की झांकी साथ में चल रही थी। भक्तों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्चागत किया। शोभायात्रा में बैंड-बाजे पर भज रहे गीतों पर भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा जिस मार्ग निकल रही थी वहीं मार्ग भक्तिमय हो रहा था। इस मौके पर पारीक्षित नारायण सिंह, मुन्नी देवी, राजकुमार पिंटू, मुक्ति देवी, पुनीत मित्तल, थोपन यादव, सुरेश राव डेंगरे, अशोक कुमार, यश श्रीवास्तव, कोमल सिंह देवी सिंह, बलवीर, बृजमोहन, कैलाशचंद्र, संतोष, शिवबालक, राजा सिंह, जगमोहन, देवकीनंदन, लक्ष्मण, रवि, माते, मुकेश, सुनील, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, सरस्वती मंदिर पर आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने पंडित राजेश द्विवेदी ने कहा कि भागवत कथा को सुनने से सभी पाप धुल जाते हैं। इसलिए सातों दिन की कथा को सुनकर अपने जीवन को संवारें। सत्संग से बुराइयां दूर होती हैं इसलिए अच्छे लोगों की संगत में रहें। इस मौके पर ?पारीक्षित पंडित हृदेश नारायण मिश्रा समेत भक्त मौजूद रहे।






