(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के संस्थापक सौरभ दुबे ने कर्मठ, जुझारू व हिंदू हित में सतत कार्यरत रहने वाले भगवती प्रसाद मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। भगवती प्रसाद मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, राष्ट्रीय मंत्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी कैंथवा, दिनेश लोहिया, सत्यनारायण मिश्रा, सतीश सेंगर, महेंद्र सिंह, केसी पाटकार, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, श्रीगोंविंद स्वर्णकार, डॉ. अरविंद खरे, योगेंद्र राठौर, महेंद्र कौशल, अनिल मित्तल, मिथलेश मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, सुशील बाजपेई, अतुल दिवेदी, गोंविंद शरण मिश्रा, पवन अग्रवाल आदि ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।




