भूपेंद्र चौधरी बने यूपी के नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,,,

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के केंद्रीय संगठन द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार यूपी के एमएलसी व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को यूपी का नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इस बात का ऐलान राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने यह प्रयास किया है कि यूपी का किसी भी वर्ग का व्यक्ति उससे नाराज ना हो इसी को लेकर भाजपा संगठन ने पहले तो पिछड़े वर्ग से आने वाले धर्मपाल सिंह सैनी को प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी में अब कोई ब्राह्मण जाति का व्यक्ति भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनेगा मगर बीते कल अचानक समीकरण बदल गए और यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को कल दिल्ली से बुलावा आ गया । तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भूपेंद्र चौधरी ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इस बात पर मोहर आज लग गई है और जाट जाति से आने वाले भूपेंद्र चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Comment